भिवानी के LIC रोड पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी और प्रदेश लीगल सेल के अध्यक्ष जसवीर ढुल ने शिरकत की
बैठक में पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गोरा दादरी के जिला अध्यक्ष विजय पंचगांवा पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील लांबा सहित अनेक गणमान्य नेता मौजूद रहे इस अवसर पर जसवीर ढुल ने बताया कि आज भिवानी और चरखी दादरी के जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की गई उन्होंने बताया कि पार्टी के द्वारा सभी विधानसभाओं में सदस्यता अभियान चलाया गया है जिसमें प्रत्येक विधानसभा में 5500 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आगामी चुनाव को लेकर तयारी कर ली गई है और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है