अंबाला कैंट के SD कॉलेज में भारत के सविधान की ओरिजनल कॉपी रखी गई है !

[ankur kapoor , ambala ] अंबाला कैंट के SD कॉलेज में भारत के सविधान की ओरिजनल कॉपी रखी गई है ! जब हमारे संविधान निर्माताओं ने ये सविधान लिखा था ! इस में खास बात ये है कि ये जो टेलीग्राफी है इसकी कॉपी इसको प्रेम बिहारी नारायण द्वारा हाथ से इसको लिखा गया था ! कॉलेज में जो भी छात्र पढ़ने के लिए आते है उनको भारत के सविधान के बारे में बताया जाता है ! कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को इसमें गर्व भी महसूस होता है कि उनके संस्थान में भारत के सविधान की असली कॉपी रखी गई है और ये केवल अंबाला में SD कॉलेज में ही रखी गई है ! इससे यहां पढ़ने वाले छात्रों को काफी कुछ सीखने को मिलता है !

अंबाला कैंट के SD कॉलेज में भारत के सविधान की ओरिजनल कॉपी रखी गई है !

जब हमारा संविधान लिखा गया था तब हमारे सविधान निर्माताओं ने भारत का सविधान लिखते हुई बहुत से चीजों का ध्यान रखा था ! अंबाला का SD कॉलेज एक मात्र ऐसा संस्थान है जहां पर भारत के सविधान की असली कॉपी रखी गई है ! इसमें खास बात ये भी है की ये जो टेलीग्राफी है इसकी जो असली कॉपी है इसको प्रेम बिहारी नारायण ने अपने हाथो से लिखा था ! ज्यादा जानकारी देते हुए SD कॉलेज के प्रोफेसर ने बताया कि जब हमारा संविधान लिखा गया था तो उसकी कुछ असली कॉपी हुई थी और खास बात ये है कि अंबाला कैंट SD कॉलेज में रखी गई ओरिजनल कॉपी उन्ही में से एक है ! उन्होंने बताया कि ये जो सविधान की ओरिजनल कॉपी है इसको प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने अपने हाथो से लिखा था और इसमें बहुत सारी फोटो है जो हमारे धार्मिक ग्रंथों से ली गई है ! उन्होंने बताया की हमारा संविधान 1950 में बना था उसी को ये कॉपी है ! उन्होंने बताया की ये उस वक्त बहुत ही कम संख्या में बनाई गई थी और उनमें से एक ये केवल अंबाला में हमारे संस्थान में रखी गई है ! उन्होंने बताया की इसपर हमारे सविधान निर्माताओं के हस्ताक्षर है ! उन्होंने कहा कि हमारे सविधान निर्माताओं ने इसमें जो फोटो रखी है तो हमारे सविधान निर्माता हमे फोटो के माध्यम से क्या संदेश देना चाहते थे ! सविधान दिवस के मौके पर छात्रों को इसे दिखाया जाता है ताकि बच्चो को हमारे सविधान के बारे मे ज्ञान प्राप्त हो !
हमारी टीम ने जब कालेज में पढ़ने वाले छात्रों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने गर्व महसूस किया कि उनके संस्थान में भारत के सविधान के असली कॉपी रखी गई है ! उन्होंने बताया की इससे हमे सीखने को बहुत कुछ मिलता है ! उन्होंने कहा कि ये हमारे सविधान की असली कॉपी केवल हमारे संस्थान में रखी गई है ! उन्होंने कहा की हमारे सविधान जो संसद में रखा गया है उसकी कुछ कॉपी हुई थी उनमें से एक ये है जो हमारे संस्थान में रखी गई है ! उन्होंने कहा की हर साल जो नए बच्चे आते है और जो पुराने बच्चे है उनको सविधान दिवस के मौके पर इसको दिखाया जाता है ! उन्होंने कहा कि ये वो सविधान है जिसमे कोई भी काट छांट नही की गई ये एक दम ओरिजनल है ! उन्होंने कहा कि हमे बहुत अच्छा लगता है कि हमारे कॉलेज में ये सुविधा है कि हम ओरिजनल सविधान की कॉपी देख सकते है !