पूर्व CM OP चौटाला के बयान पर डिप्टी CM दुष्यंत का पलटवार
पूर्व CM OP चौटाला के बयान पर डिप्टी CM दुष्यंत का पलटवार
हरियाणा में इन दिनों पार्टियों से ज़्यादा चौटाला परिवार की राजनीति ज्यादा गरमाने लगी है। भिवानी पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा के कड़वे बोलों पर पलटवार कर कहा है कि अभी मैं 40-50 साल और राजनीतिक करूँगा और मुझे NDA छोड़ 2 फ़ीसदी वोट वाले दल के साथ जाने की जरूरत नहीं।
||Delhi||Nancy Kaushik||हरियाणा में इन दिनों पार्टियों से ज़्यादा चौटाला परिवार की राजनीति ज्यादा गरमाने लगी है। भिवानी पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा के कड़वे बोलों पर पलटवार कर कहा है कि अभी मैं 40-50 साल और राजनीतिक करूँगा और मुझे NDA छोड़ 2 फ़ीसदी वोट वाले दल के साथ जाने की जरूरत नहीं।
बता दें कि हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बुधवार को भिवानी शहर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शहर में सुबह से देर रात तक दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के घर जलपान किया और कई जगह नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान जेजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पहली बार अपने दादा एवं पूर्व सीएम ओपी चौटाला के कड़वे बोलों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इनेलो के निकलने के बाद जेजेपी ने कई चुनाव जीते। विधानसभा चुनाव में 18 फीसदी वोट पाकर 10 विधायक बनाए। ऐसे में NDA के साथ रहते हुए उन्हें 2 फ़ीसदी वोट वाले दल (इनेलो) के साथ जाने की ज़रूरत नहीं। उन्होंने कहा कि अभी तो मैं 40-50 साल और राजनीति करूँगा। बता दें कि ओपी चौटाला ने कल ही कहा था कि भाजपा के साथ जाने पर दुष्यंत की लोकप्रियता खत्म हो गई है। अब वो उन्हें इनेलो में कभी नहीं लेंगे।
दुष्यंत चौटाला ने उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा व जजपा गठबंधन में कोई गतिरोध नहीं। दोनों मिलकर प्रदेश का विकास कर रहे हैं और राजस्व बढ़ा रहे हैं। हरियाणा देश में सबसे ज़्यादा GST कलेक्शन वाला राज्य बना है और GST कलेक्शन देश के 16 फीसदी की बजाय हरियाणा में 22 फ़ीसदी है। कर्नाटक चुनावों से उत्साहित कांग्रेस को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कर्नाटक चुनावों का हरियाणा की राजनीति पर कोई असर नहीं होगा। साथ ही कहा कि हरियाणा से पहले हमारे लिए राजस्थान के चुनाव अहम हैं। जेजेपी राजस्थान में चुनावों से पहले संगठन खड़ा करेगी और वहाँ चुनाव लड़ेगी।
इसके साथ ही दिल्ली धरने पर बैठी पहलवान बेटियों को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेटियों को सभी का समर्थन है। वो चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस अब तथ्य जुटा कर दोषी को सख़्त सजा दे। वहीं भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया के निधन को दुष्यंत चौटाला ने अपनी पारिवारिक श्रति बताया। उन्होंने कहा कि कटारिया से हमारे चार पीढ़ी का नाता था। देश में बहुत ही हंसमुख व विकास की सोच वाले नेता को खो दिया।
2024 के चुनावों को लेकर देश व प्रदेश की राजधानी रोज़ गर्मा रही है। पर इससे भी कहीं ज्यादा गर्माहट चौटाला परिवार में जारी है। ऐसे में देखना होगा कि चौटाला परिवार में बढ़ता राजनीतिक टकराव आगे चलकर क्या बदलाव लाता है।