||Delhi||Nancy Kaushik||भिवानी सीआईए स्टाफ वन ने एक नशे के सौदागर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जोकि नेपाल देश से हरियाणा के हांसी में नशीला मादक पदार्थ ले जा रहा था।बताया जाता है कि नशे का सौदागर 5 लाख की कीमत का अफीम व चरस हांसी ले जा रहा था।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दिल्ली नम्बर की गाड़ी रोहतक की तरफ से आ रही है।
वहीं गांव मुढाल टी पॉइंट पर पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। तलाशी के बाद गाड़ी की सीट के नीचे नशीले पदार्थ के पॉलीथिन मिले ओर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस बारे में सीआईए स्टाफ-1 इंचार्ज ने बताया कि भिवानी पुलिस ने नशे के खिलाफ नशा रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत कार्रवाई की जा रही है ।इसी कड़ी में 1 किलो अफीम व 510 ग्राम चरस इस मामले में बरामद की गई है उन्होंने बताया कि आरोपी कुणाल उर्फ नानू पुत्र सुनील गोविंद नगर ,हाल निवासी उत्तम नगर हांसी का रहने वाला है। जोकि नेपाल से हांसी में नशा सप्लाई कर रहा था। उसे गिरफ्तार किया गया है और 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है उन्होंने कहा कि आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी ताकि गिरोह में संलिप्त आरोपियों का भी पटाक्षेप हो सके।