DC को दिए आदेश, जिन किसानों के गेट पास कटे, उनकी सरसों ख़रीदी जाए- जेपी

भिवानी पहुँचे हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सरसों की खरीद बंद होने व सरपंचों के आंदोलन को लेकर अपनी राय रखी। वहीं पूर्व सीएम ओपी चौटाला के आरोपों पर पलटवार करते हुए केजरीवाल को कटघरे में खड़ा किया। साथ ही कहा कि हरियाणा में अपराधियों की जगह सिर्फ़ जेल में है। 

||Delhi||Nancy Kaushik||भिवानी पहुँचे हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सरसों की खरीद बंद होने व सरपंचों के आंदोलन को लेकर अपनी राय रखी। वहीं पूर्व सीएम ओपी चौटाला के आरोपों पर पलटवार करते हुए केजरीवाल को कटघरे में खड़ा किया। साथ ही कहा कि हरियाणा में अपराधियों की जगह सिर्फ़ जेल में है। 
बता दे कि हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार को भिवानी पहुँचे। इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सूनी। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कृषि मंत्री ने अपने विभाग व सरकार का पक्ष रखते हुए चौटाला व केजरीवाल पर कटाक्ष किए। 
जेपी दलाल ने विपक्ष द्वारा MSP ना देने को लेकर सरसों की खरीद बंद करने के आरोप पर कहा कि इस बार पहली बार इतने कम समय में 6 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद कर किसानों के खातों में 1500 करोड़ रुपये डाले हैं। उन्होंने कहा कि हर जिला के डीसी को आदेश दिए हैं कि जिन किसानों के गेट पास कटे हैं, उनकी ख़रीद हो। साथ ही भरोसा दिलाया कि जिन किसानों की सरसों बची है, उसकी खरीद को लेकर सोमवार या मंगलवार को फैसला लिया जाएगा। 
जेपी दलाल ने सरपंचों द्वारा फिर से आंदोलन करने को लेकर कहा कि 90 फीसदी से ज़्यादा सरपंच सरकार के साथ मिलकर गांवों का विकास शुरू कर चुके हैं। जो थोड़े बहुत बचे हैं वो विपक्षों इशारे पर आंदोलन करें तो करते रहें। प्रदेश में बढ़ते अपराध व विपक्ष के आरोपों पर जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा की कानून व्यवस्था अपने हर पड़ोसी राज्य से बेहतर है। यहाँ तुरंत कार्यवाही होती है और अपराधियों की जगह सिर्फ़ जेल है। 
वहीं आम आदमी द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले हुए जेपी दलाल ने कहा कि आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा सामने आ चुका है। जो फटी टी-शर्ट पहन मारुति में घूमते थे, उनके घर पर 45 करोड़ रुपये खर्च होना, किसी को हज़म नहीं हो रहा। जेपी दलाल ने पूर्व सीएम ओपी चौटाला द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार पर बढ़ते कर्ज के सवालों पर कहा कि चौटाला बुजुर्ग हो चुके हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि विकास व अर्थव्यवस्था की गति तेज हो रही है। ऐसे में हमें विकास व लोगों की समृद्धि के लिए और कर्ज भी लेना पड़ा तो लेंगे। 
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सरसों की ख़रीद पर हो रही सियासत के साथ विपक्ष आरोपों पर जमकर पलटवार किया है। साथ ही हरियाणा की कानून व्यवस्था पड़ोसी प्रदेशों से बेहतर होने का दावा किया है।