||Delhi||Nancy Kaushik||गर्मी का मौसम पीक पर है और अभी से दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने लग गई है वही जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही अंबाला में बिजली की खपत भी बढ़ गई है और बिजली के कट भी ज्यादा लगने लग गए है ! लोगों का कहना है कि अभी तो गर्मी की शुरुआत है और अभी से दिन में 4 से 5 बिजली के कट लग जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही जब शिकायत करने के लिए विभाग को फोन मिलाते हैं तब कोई कर्मचारी फोन तक नहीं उठाता।
गर्मी का मौसम पीक पर है और अंबाला में अभी से बिजली की खपत ज्यादा होनी शुरू हो गई है जिसकी वजह से अब बिजली के कट भी ज्यादा लगने लग गए है और अंबाला की जनता इन बिजली कटों से परेशान हो गई है लोगों का कहना है की दिन में 4 से 5 बिजली के कट लगते है जिसकी वजह से उनकी दुकानदारी पर तो असर पढ़ रहा है वही बच्चों की पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है कई बार रात के समय बिजली चली जाती है जिसकी वजह से बच्चे भी सो नहीं पाते ! पर जब भी बिजली से संबंधित शिकायत के लिए फोन करते है तो विभाग का कोई भी कर्मचारी या फिर अधिकारी फोन तक नहीं उठाता ऐसे में जनता ने यह अपील भी की है कि इस समस्या का कोई हल निकाले या फिर उनके फोन जरूर उठाएं।
इस बारे में जब बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता से बात की गई तो उनका कहना है कि आजकल हमारे कंप्लेंट सेंटर काम नहीं कर रहा है पर लेकिन टोल फ्री नंबर जारी किया गया है और अंबाला में भी तीन अलग-अलग टोल फ्री नंबर है जिस पर कॉल करके जनता अपनी कंप्लेंट लिखवा सकती है और बकायदा उन्हें कॉल बैक भी आएगा कि क्या आपकी समस्या हल हो गई या फिर नहीं उनका यह भी कहना है कि कई बार कंप्लेंट जाने के लिए गए हुए कर्मचारियों को दिक्कत आती है कि रात के समय समस्या ठीक होने पर लोग उनका फोन नहीं उठाते।