रगदौर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली से पकड़े यूरिया खाद के 130 कट्टे
कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले यूरिया खाद की तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला रादौर का है जहाँ रादौर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक एक ट्रैक्टर ट्राली चालक को 130 यूरिया खाद के कट्टो के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया व्यक्ति यूपी का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने खाद को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

||Delhi||Nancy Kaushik||कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले यूरिया खाद की तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला रादौर का है जहाँ रादौर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक एक ट्रैक्टर ट्राली चालक को 130 यूरिया खाद के कट्टो के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया व्यक्ति यूपी का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने खाद को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए रादौर थानाध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने त्रिवेणी चौक पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान जब खाद से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को जांच के लिए रोका गया तो, चालक इस खादबारे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक सहित काबू कर इसकी सूचना कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को दी गई। जांच के दौरान उसमें 130 कट्टे मिले। जिनके बारे पकड़ा गए व्यक्ति के पास कोई परमिट व बिल इत्यादि नहीं था। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर चालक कर्मसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आप को बता दें कि कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले यूरिया खाद का कमर्शियल प्रयोग करना नियमों के विपरीत है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाती है। लेकिन उसके बाद भी यूरिया खाद की तस्करी लगातार की जा रही है। पुलिस व सीएम फ़्लाइंग द्वारा इससे पहले इस प्रकार की कार्यवाही जिले भर में की गई है, बावजूद खाद की तस्करी करने वालो के हौसले बुलंद है।
p24news